मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में डीआरआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने दो करोड़ से अधिक का सोना जब्त किया है। इस मामले में डीआरआई की टीम ने दो त’स्करों को भी गिर’फ्तार किया है।
![]()

जानकारी के मुताबिक, दोनों त’स्कर करीब साढ़े तीन किलो सोना का बिस्किट लेकर बंगाल के सिल्लीगुड़ी से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। डीआरआई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों त’स्करों को यात्री बस से सोने के बिस्किट के साथ धर दबोचा।

दोनों त’स्करों से पास से बरा’मद सोने के बिस्किट की कीमत दो करोड़ से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और डीआरआई की टीम दोनों त’स्करों से कड़ी पूछताछ कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि त’स्कर सोने का बिस्किट कहां डिलीवर करने वाले थे।












Be First to Comment