मुजफ्फरपुर: आज जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में नेहरू युवा केंद्र की जिला इकाई द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों की बैठक की गई।

एन वाय के के जिला युवा पदाधिकारी रश्मि सिंह ने बताया कि इस वर्ष जी 20 सम्मेलन का मेजबानी भारत कर रहा है।इसे लेकर जिले सहित देश के कई जिले में हो रही है।

उक्त कार्यक्रम को 25 फरवरी को स्थानीय डीआरसीसी भवन परिसर में किया जायेगा। जिसमे प्रत्येक प्रखंड से युवा (15- 29 वर्ष) वर्ग भाग लेंगे।

कार्यकम को चार सत्रों में बांटा गया है। जी 20 की महता, मिशन लाइफ, पोषक अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष ,युवाओं की सहभागिता आदि के संबंध में विचार परिचर्चा की जाएगी।

इस अवसर पर जीविका,उद्योग,डीआरसीसी, एसडीआरएफ,कृषि स्वास्थ्य के स्टॉल भी लगाए जायेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।बैठक में डीडीसी, डीपीआरओ दिनेश कुमार तथा एनसीसी एनएसएस तथा अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
















Be First to Comment