मुजफ्फरपुर: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर को संवारने का काम हर स्तर पर चल रहा है। इसी कड़ी में मरीन ड्राइव रोड को चमकाया जा रहा है। निगम की टीम दो पालियों में सड़क पर झाडू लगा रही है। पथ निर्माण विभाग की ओर से सड़क किनारे के पेड़ों का रंग-रोगन कराया जा रहा है।


समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश: शहर में गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस दौरान जलापूर्ति पाइप आदि क्षतिग्रस्त होने से निगम को भी नुकसान हो रहा है। गुरुवार को नगर आयुक्त ने एमएससीएल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए।

डीएम की फटकार के बाद बालू भराई शुरू :
डीएम की फटकार के बाद स्मार्ट सिटी की सिकंदरपुर मन सौंदर्यीकरण योजना के तहत मिट्टी-बालू भराई का काम फिर शुरू हो गया है। फिलहाल, मुजफ्फरपुर क्लब के पीछे के इलाके में भराई हो रही है।














Be First to Comment