मुजफ्फरपुर: बिहार में सड़क हा’दसों में रोकथाम को लेकर सरकार सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाती रहती है। लेकिन, इसके बाबजुद राज्य में कहीं न कहीं से सड़क हाद’से से जुडी हुई खबर निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक मामला बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां, एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने इंटर की परीक्षा देने जा रहे चार स्टूडेंट को रौं’द दिया है। जिसमें दो की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में सबहा चौक के पास इंटर का परीक्षा देने जा रहे 4 छात्र सड़क दुर्घ’टना में बुरी तरह ज’ख्मी हो गए। यह लोग दो बाइक पर सवार थे, तभी तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने पीछे से ध’क्का मा’र दिया। इससे ये लोग सड़क किनारे गिर पड़े और पिकअप वैन का ड्राइवर इन लोगों को रौं’द डाला। वही, ‘घा’यल स्टूडेंट का इलाज सकरा के एक अस्पताल में कराया जा रहा है। जिसमें दो छात्र की हालत गं’भीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि, यह मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सबहा चौक स्थित काली मंदिर के पास की है। जहां एक पिकअप और बाइक में जबरदस्त ट’क्कर हो गई है। जिसमें इंटर के परीक्षा देने जा रहे 4 छात्र बुरी तरह ज’ख्मी हो गए हैं।

इस घ’टना के बाद घट’नास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई जिसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा घाय’ल चारों छात्र को सकरा के रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने पिकअप और पिकअप चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। इस घट’ना में घायल चारों छात्रों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के गन्नीपुर बेझा निवासी इंद्रजीत कुमार ,विक्की कुमार ,प्रकाश कुमार और मोहम्मद राजा उल्लाह के रूप में हुई है।

आपको बताते चलें कि, मुजफ्फरपुर जिले में हाईवे और प्रमुख सड़कों पर सड़क दुर्घ’टना पर लगाम लगाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर कैमरा और हाई स्पीड मीटर लगाया गया। लेकिन, इसके बाबजूद हाई स्पीड गाड़ी चलाने वालों लोगों में इन कैमरे का डर बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा है। जिसका खामियाजा सड़क दुर्घटना के रूप में हमेशा नजर आ ही जाता है।












Be First to Comment