Press "Enter" to skip to content

चंद्रशेखर के खि’लाफ महिलाओं ने किया रामचरितमानस का पाठ, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के विवा’दित बयान के खि’लाफ बीजेपी लगातार हम’लावर है। बीजेपी महिला मोर्चा ने आज चंद्रशेखर के इस बयान के खिलाफ रामचरितमानस का पाठ किया। बीजेपी प्रदेश कार्यालय के समक्ष हनुमान मंदिर में पास महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ किया और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री से की।

कहा- शिक्षा मंत्री को मिले सद्बुद्धि, रामचरित्र मानस को लेकर न दें उटपटांग  बयान | Bihar News; BJP's Mahila Morcha sat to recite Ramayana - Dainik  Bhaskar

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर जमकर हम’ला बोला। रामचरितमानस पर दिये गये विवा’दित बयान पर बीजेपी महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। लाजवंती झा ने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर हनुमान मंदिर के पास शिक्षा मंत्री के बयान के खिलाफ रामचरितमानस सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बयान बहुत ही निंदनीय और बहुत ही दुखद है।

उन्होंने कहा कि चंद्रशेखऱ ने रामचरितमानस के छंद और दोहे के अर्थ को अनर्थ बनाकर रख दिया है। यह सब वोट बैंक की राजनीति है। अतिपिछड़ी जाति के वोट को अपने पक्ष में लेने के लिए शिक्षा मंत्री ने ऐसा किया है। आने वाले समय में बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौन बने हुए हैं। इस तरह से मौन रहने से कैसे चलेगा?

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मंत्री चंद्रशेखर को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि नहीं ऐसा नहीं करते हैं तो कह दें कि हम हिन्दू धर्म को मानने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के अंधे और बहरे मुख्यमंत्री तो है नहीं उन्हें उचित कदम उठाना चाहिए। इस विवादित बयान को लेकर शिक्षा मंत्री माफी मांगे।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *