Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर की ‘मिसेज पूजा वर्मा’ बनी ‘मिस्टर मिस एंड मिसेज परफेक्ट बिहार’ सीजन-6 की फर्स्ट रनरअप

पटना: ‘मिस्टर मिस एंड मिसेज परफेक्ट बिहार’सीजन-6 का आयोजन राजधानी पटना के राज रिजॉर्ट में हुआ। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन डायनेमिक इवेंट्स एंड प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया। “एमटीवी स्पिट्सविला 13” की जज ‘रिया किशनचंदानी’ भी इस आयोजन में मौजूद रही।कार्यक्रम में पटना शहर और बिहार तथा देश के अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के आयोजक मंडल राजीव सिंह और मयंक ओझा ने बताया की इस फैशन शो में 50 लोगों ने भाग लिया जो की बिहार के अलग-अलग जिलों से है और कुछ तो अलग अलग राज्यों से भी है।‘मिस्टर मिस एवं मिसेज परफेक्ट’ बिहार सीजन 6 की फर्स्ट रनरअप मुजफ्फरपुर के मझौलिया निवासी मिसेज पूजा वर्मा रही। साथ ही, उनको फर्स्ट प्राइज मिला परफेक्ट स्माइल के लिए। वह एक कुशल गृहिणी भी हैं।

राजीव सिंह एवं मयंक ओझा ने बताया कि इस फ़ैशन शो में तीन राउंड हुए थे। पहला इंट्रोडक्शन राउंड, दूसरा इंडो वेस्टर्न राउंड और तीसरा कंसेप्चुअल राउंडजुरी मेंबर्स में शामिल थे। इस कार्यक्रम में मिस परफेक्ट बिहार सिजन 4 की विजेता अदिति पाटवा, पीआर प्रोफेशनल एंड जेंडर ट्रेनर नैना झा, फिट प्लैनेट जिम के संस्थापक मो॰ राशिद उपस्थित रहे। फ़ैशन शो के राउंड के दौरान छोटे- छोटे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मिस्टर परफेक्ट बिहार – सैफ़ शैख़, मिस परफेक्ट बिहार -जानवी राय एवं मिसेज परफेक्ट बिहार का खिताब- मिसेज़ प्रज्ञा सिंह के नाम रहा।इसी तरह फर्स्ट रनर अप – मिस्टर रौशन कुमार चौधरी, मिस मनस्वी दीप और मिसेज़ पूजा वर्मा, सेकेंड रनर अप – मिस्टर शुभम् कुमार, मिस अनामिका सिंह एवं मिसेज़ रागिनी राय रहे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने विजेताओं को तालियों से उत्साहित किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *