Press "Enter" to skip to content

भागलपुर में नहीं थम रहा अप’राध: मजदूर को जिंदा ज’लाकर कर दी ह’त्या

भागलपुर: बिहार में अपरा’धियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता नजर आ रहा है। राज्य में आए दिन बेखौफ हुए अपरा’धियों द्वारा लोगों की जा’न ली जा रही है। इसी कड़ी में अब एक मामला बिहार के भागलपुर से सामने आया हैं।  यहां अज्ञात अप’राधियों द्वारा एक मजदूर की जिंदा ज’लाकर ह’त्या कर दी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के डीसनरी गांव के समीप एक निजी खेत में अज्ञात  अपरा’धियों द्वारा एक मजदूर को जिन्दा ज’लाकर की ह’त्या कर दी गई है। मृ’त मजदूर की पहचान गोपाल कुमार के रूप हुई है। जो की गैस फेरी का काम करता था। फिलहाल इस घ’टना की मुख्य वजह क्या है यह सामने नहीं आया है।

इधर, इस घ’टना को लेकर मजदूर के पिता दिनेश साह एंव माता रुको देवी ने बताया कि, हमलोग भागलपुर जिले के जिच्छो पोखर आर्दश नगर गांव में रहते हैं। यह उनका छोटा बेटा था। यह गैस फेरी का काम करता था। उन्होंने बताया कि, गोपाल कुमार बीते रात खाजा नामक युवक के साथ निकला था। लेकिन, देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद उसे बड़े भाई गोविन्द कुमार मने इस मामले की जानकारी पुलिस प्रसाशन को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम छानबीन में जुट गई।

वहीं, इस मामले में मृ’तक गोपाल कुमार के बड़े भाई गौतम कुमार ने बताया कि हमारा भाई गोपाल कुमार अपने दोस्त खाजा के साथ कल घर से निकला था जो घर वापस नहीं पहुचने पर सुबह देखा तो मेरा भाई गोपाल कुमार को जि’न्दा ज’लाकर मा’र डाला है। इनको आंशका है कि, भाई के दोस्त खाजा कुमार ने ही जि’न्दा ज’लाकर ह’त्या’ किया है। फिलहाल पुलिस पुरे घ’टना को लेकर घ’टना की छानबीन में जुट गई है|

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *