Press "Enter" to skip to content

बांका: पिता ने अपह’रण का मामला दर्ज कराया, इधर बेटी ने प्रेमी से रचा ली शादी

बांका: बांका जिले में एक पिता ने अपनी बेटी के अपह’रण का मामला दर्ज कराया और बेटी ने अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली। लड़की पुनसिया बाजार की रहने वाली है, जबकि प्रेमी बगल के बाराहाट आना क्षेत्र के चंगेरी गांव का है।

जब लड़की घर नहीं पहुंची तो पिता सुबोध कुमार ने परेशान होकर रजौन थाना में किड’नैपिंग का मामला दर्ज करा दिया। इसी बीच बेटी के शादी की तस्वीरें सामने आने लगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेमी-प्रेमिका साथ में पढ़ाई करते थे और लंबे समय से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। दोनों ने शादी करने का मन बना लिया लेकिन परिजन दोनों के रिश्ते को स्वीकार नहीं था। घरवालों का साथ नहीं मिला तो दोनों ने शादी रचा ली।

ये शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी के बाद प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया जो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। हैरत की बात तो ये है कि लड़के के छोटे भाई ने पिछले दिनों ही पुनसिया बाजार के ही एक लड़की से लव मैरिज कर ली थी। लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी 18 साल की है, जिसका नाम रिया कुमारी है।

Share This Article
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *