Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: दो बच्चों की मां हुई ला’पता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बाजी राउत गांव की खुशबू कुमारी मायके से ला’पता है। वह शादीशुदा है और उसे दो बच्चे भी है। परिजन अनहोनी की आशंका से सशंकित हैं। गांव में कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।परिजन ने बताया कि खुशबू कुमारी अपने दो बच्चों को अपने मायके में छोड़ सकरा बाजार गई थी। उसे आधार कार्ड निकलवाना था। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी देर हुई तो परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की।

सकरा बाजार में जाकर भी खोजबीन की गई। उसका सुराग नहीं मिला। रिश्तेदारों और परिचितों को भी कॉल किया गया। कहीं से जानकारी नहीं मिली तो परिजन ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस भी खुशबू की खोजबीन में जुट गई है।

बताया गया कि खुशबू का ससुराल वैशाली जिले के हाजीपुर में है। वह छठ पर्व के दौरान अपने मायके आई थी। जहां से वह बच्चों को छोड़ घर से लापता बताई जा रही है। खोजबीन के क्रम में महनार में उसके होने की बात सामने आई है। परिजन उसे लेने के लिए रवाना हुए हैं। उसके आने के बाद ही लापता होने का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *