Press "Enter" to skip to content

कुढ़नी में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी: 1 बजे तक 37% मतदान

मुजफ्फरपुर: कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। ठंड के बाद भी वोटर्स का जोश हाई है। महिलाओं और बुजुर्गों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। 1 बजे तक कुढ़नी में 37 फीसदी वोटिंग हुई है।

जम्हरुआ में बूथ नंबर 103 पर महिला वोटर्स में उत्साह देखने को मिला।

मिली जानकारी के मुताबिक, कुढ़नी में कुल 320 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 311728 है। इसमें महिला मतदाता की संख्या 146507 है और पुरूष मतदाता की संख्या 164474 है। वहीं, अन्य में 6 है। जबकि, सेवा मतदाता 741 है।

रविवार की शाम तक ईवीएम लेकर मतदान कर्मी बूथों पर रवाना हो गए थे। डीएम प्रणव कुमार और एसएसपी जयंतकांत ने संयुक्त रूप से सभी मतदान कर्मियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए थे। सुरक्षा के मद्देनजर 15 पैरामिलिट्री और 10 QRT की बटालियन को तैनात किया गया है।

43 संवेदनशील बूथों पर निगरानी

एसएसपी ने कहा की 43 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। यहां पर विशेष निगरानी की जाएगी। वे खुद भी लगातार जायजा ले रहे हैं। बूथों पर भी जाकर जायजा लिया गया है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की बात कही है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *