Press "Enter" to skip to content

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 24 फीसदी वोटिंग

मुजफ्फरपुर: कुढ़नी विधानसभा सीट पर हो रही उपचुनाव में वोटिंग जारी है।  यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जा रहे हैं। इस विधानसभा में सुबह 11 बजे तक 24% फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इस विधानसभा सीट पर कुल  3 लाख 11 हजार 728 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। यहां मतदान के लिए 320 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Bihar News Live 5 December 2022: कुढ़नी में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें,  सुबह 11 बजे तक 24 फीसदी वोटिंग Bihar News Live 5 December 2022 Kurhani  Voting bypoll election Lalu Yadav Kidney Transplant

वैसे तो इस सीट पर 13 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। लेकिन, मुख्य मुकाबला महागठबंधन और भाजपा के बीच का ही बताया जा रहा है। इस विधानसभा सीट पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

बता दें कि, कुढ़नी विधानसभा चुनाव जेडीयू के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। वो इस कारण कि भाजपा के अलग होने के बाद जदयू पहली बार अपनी सिंबल पर मैदान में उत्तरी है। लेकिन, इस बार उनको न सिर्फ भाजपा बल्कि AIMIM और वीआईपी के कैंडिडेट का भी सामना करना पड़ेगा।

क्योंकि, हाल ही में हुए गोपालगंज उपचुनाव के परिणाम से उत्साहित एआईएमआईएम ने यहां भी महागठबंधन का खले बिगाड़ने का काम कर सकते हैं। जबकि  विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रत्याशी निलाभ कुमार के उतार देने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि एआईएमआईएम जहां महागठबंधन के वोट बैंक में सेंध लगाएगी वहीं वीआईपी भूमिहार समाज को साथ लेकर भाजपा का गणित को गड़बड़ा सकते हैं।

गौरतलब हो कि, कुढ़नी विधानसभा हमेशा चौंकाने वाला परिणाम देता रहा है। वर्ष 2015 में जदयू-राजद-कांग्रेस के साथ रहने के बाद भी यहां भाजपा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-जदयू के साथ होने पर भी राजद ने बाजी मारी थी। इसलिए यहां कुछ भी स्पष्ट अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।लेकिन, इस उपचुनाव में भाजपा और महागठबंधन में कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *