Press "Enter" to skip to content

बिहार: शादी समारोह में नहीं जाने से नाराज पत्नी ने की आत्मह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति द्वारा अपने पत्नी को शादी समारोह में जाने से मना करना बेहद भारी पड़ गया। यहां महिला से शादी में न जाने से नाराज होकर खुद की जान खुद से ही ले लिया। यह पूरा मामला भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के डाटवाट में चुना फैक्ट्री के समीप का बताया जा रहा है।

दरअसल, एक महिला ने शुक्रवार की रात में आत्मह’त्या कर लिया है। जिसके बाद इस पुरे मामले को लेकर मृ’तका प्रियंका मोदी के पति जयकांत भारती उर्फ़ भैरो चौरसिया ने बताया कि 26 नवम्बर को उनके मौसेरे भाई की शादी थी। इसी शादी में समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें सपरिवार हाजीपुर जाना था। इसी शादी में शामिल होने की जिद्द प्रियंका ने भी परिवार के पास रखा। लेकिन, परिवार वालों ने इसके लिए मनाही दे दी। इस मसले को लेकर पति- पत्नी के बीच आपसी वि’वाद भी हुआ। जिसके बाद गुस्से में आकर अपने बेडरूम के बजाय गेस्ट रूम में सोने चले गए।

इसके बाद रात में करीब दस बजे जब बच्चे के रोने की आवाज आई तो उनके पिता घनश्याम चौरसिया ने उन्हें इसकी जानकारी दी। जब वह आया तो बेडरूम का दरवाजा अंदर से लगा हुआ था और बच्चा रो रहा था। अंदर दरवाजा का लॉक तोड़कर गया तो उनकी पत्नी छज्जे में लगे हुक में दुपट्टा के साहरे फां’सी लगा चुकी थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत उसे एक निजी डॉक्टर के पास दिखाया जहां उसे मृ’त घोषित कर दिया गया।

इस मामले को लेकर मृ’तक के पति ने बताया कि, उसके पास महज नौ माह का एक बच्चा था। जिसकी तबीयत हमेशा खराब रहती थी। इसी कारण से वह शादी समारोह में शामिल होने नहीं गया। इसी वजह से दोनों पति-पत्नी में शुक्रवार की शाम में काफी वि’वाद हुआ। हमारे तरफ से शादी समारोह के बदले रिसेप्शन में शामिल होने की बात लगातार कही जा रही थी। लेकिन, वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुई।

वहीं, घट’ना के बाद हबीबपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जिसके बाद श’व को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया। वहीं, पुलिस फिलहाल आत्मह’त्या और ह’त्या दोनों बिंदु पर जांच कर रही है। मृ’तिका के पति ने कहा साजो – सामान के लिए लगातार पत्नी नाराज होती थी। मृ’तिका प्रियंका के पति जयकांत भारती ने बताया कि घर में टाइल्स लगाने, दीवान, गोदरेज समेत अन्य साजो सम्मान के लिए पत्नी हमेशा उनसे नाराज होती थी। लेकिन वह हमेशा पत्नी को घर में सब कुछ जल्द व्यवस्थित करने की बात कहता था।

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *