बिहार के औरंगाबाद पुलिस केंद्र में एक नवविवाहिता 2021 में शादी कर पहुंची थी। पति पुलिस कांस्टेबल। पत्नी मन में हजारों सपने संजोये पति के साथ रहने लगी। शुरुआत में सबकुछ ठीक-ठाक रहा। कुछ दिन बीतने के बाद पत्नी के चेहरे और शरीर पर ज’ख्म के निशान दिखने लगे। जब घरवालों ने पूछा, तब उसने बताया कि उसके पति को कार चाहिए। पति चार चक्के वाली गाड़ी चाहते हैं। परिजनों ने अपनी बेटी को समझाया, तुम अपने पति से कहो, जल्दी ही कार दे देंगे। लेकिन पति मानने वाला कहां था। बात-बात पर पत्नी की पि’टाई करने लगा।
कार के लिए ले ली बेटी की जान
पति चार चक्के की कार का इस कदर दिवाना था कि उसने एक खतर’नाक कदम उठा लिया। उसने अपनी पत्नी की गला घों’टकर ह’त्या कर दी। आरो’पी पति धर्मेंद्र कुमार गिरी पुलिस कांस्टेबल है। मृ’तक पत्नी आरा के बिहिया की रहने वाली है। एक साल पहले माता-पिता ने धूमधाम से अपनी बिटिया की शादी धर्मेंद्र कुमार गिरी से की थी। लेकिन उन्हें क्या पता था इतनी जल्दी बेटी की अर्थी का सामना करना पड़ेगा।
कार मांगता था पति
मृ’तक नवविवाहिता के माता-पिता ने आ’रोप लगाया है कि उनकी बेटी को द’हेज के लिए प्रता’ड़ित किया जाता था। परिजनिन ने बताया कि स्वेच्छा से दहेज में वो सबकुछ दिया, जो हमारे बस की बात थी।
आरो’पी धर्मेंद्र गिरी की ओर से लगातार कार के लिए दबाव बनाया जा रहा था। हमारी बेटी से मा’रपीट की जा रही थी। बेटी ने इसकी सूचना फोन पर दी थी। पति फोन पर बातचीत नहीं करने देता था। पिता ने साफ कहा कि बेटी के पति ने उसका गला घों’टकर उसे फं’दे से टांग दिया है।
मृ’तक के शरीर पर चो’टों के निशान
घट’ना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने श’व को अपने क’ब्जे में लेकर उसे सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद श’व परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मृ’तक के शरीर पर चो’ट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स’ख्त कार्रवाई की जाएगी। मृ’तक के परिजनों ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। वहीं पति का कहना है कि वो अपनी सेविंग कराने बाहर गया था। लौटकर देखा तो कमरे में पत्नी पंखे से झूल रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Be First to Comment