मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के रामपुर गड़हुआ गांव में सोमवार की देर रात घर के बरामदे पर सोये युवक की गला रे’त कर ह’त्या कर दी गई। मृ’तक संजय झा मुजफ्फरपुर में मेडिकल स्टोर पर काम करता था। मंगलवार की सुबह पत्नी के रोने की आवाज को सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुटे।
ग्रामीणों ने ह’त्या का आरो’प पत्नी, पड़ोसी और उनके पुत्र पर लगाया है। घट’नास्थल पर पहुंचे स्थानीयों ने हं’गामा शुरू कर दिया। ग्रामीण महिलाएं भी नाजायज संबंध का वि’रोध करने पर संजय की ह’त्या करने का आरो’प पत्नी सहित अन्य आरो’पितों पर लगा रही हैं।
सूचना मिलने पर कुढ़नी थानेदार अरविंद पासवान घट’ना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन के बाद मृ’तक की पत्नी, पड़ोसी और उनके पुत्र को हिरा’सत में ले लिया है। तीनों आरो’पितों को देख ग्रामीण आक्रो’शित हो गये और पुलिस के सामने ही तीनों की पिटा’ई कर दी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
सोमवार की रात पति पत्नी में हुआ था झगड़ा
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बीती रात पति- पत्नी आपस में काफी झगड़ रहे थे। उनके बीच रोजाना झगड़ा होता था। मृ’तक संजय झा की पत्नी ने पुलिस को बताया कि संजय मेला देखने गये थे। वहां से आने के बाद वह खाना खाकर सो गये। वह भी अंदर वाले कमरे में जाकर सो गई। सुबह फूल तोड़ने उठी तो पति को खू’न से ल’थपथ देखा। पुलिस के अनुसार संजय और पत्नी के बीच बराबर वि’वाद होता था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि झगड़ा होने के बाद पत्नी आरो’पित पड़ोसी सहित गांव के कुछ लड़कों को बुलाकर पति को पि’टवाती थी।
पड़ोसी से अवै’ध संबंध की आशंका
पुलिस को छानबीन के दौरान जानकारी मिली है कि मृ’तक की पत्नी करीब 10 महीने पहले पड़ोसी युवक के दिल्ली स्थित घर पर चली गयी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्नी के पड़ोसी से अवै’ध संबंध हैं। सामाजिक व पारिवारिक दबाव पर चार महीने बाद पत्नी लौटी थी। इसके बाद से पति और पत्नी के बीच वि’वाद होता रहता था। मृ’तक का 11 साल का बेटा है। थानेदार ने बताया कि श’व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पत्नी और पड़ोस के पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी पत्नी सहित सभी की फोन कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है।
Be First to Comment