बिहार के मुजफ्फरपुर से मानवता को श’र्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। जिले के कटरा प्रखंड के धुबौली गांव में तराजू चो’री के आरो’प में ग्रामीणों ने युवक की जमकर पि’टाई कर दी। पिटा’ई के बाद लोगों ने आरो’पी युवक को थूक चटवाया। युवक से उठक बैठक कराई गई।

पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों धुबौली गांव की एक दुकान में तराजू चो’री की घ’टना सामने आयी थी। जिसका आ’रोप युवक पर लगाया गया था। रविवार की रात युवक को शक के आधार पर पकड़ लिया गया। जिसके बाद घट’नास्थल पर भीड़ जुट गई।

स्थानीय दबंगों ने युवक को पहले तो बेरहमी से पीटा। मार खाने से बचने के लिए युवक ने तराजू चोरी का आरोप स्वीकार कर लिया। उसके बाद भरी पंचायत में युवक को थूक चटवाया गया। इस घटना के दौरान लोग देखते रहे। कोई भी स्थानीय युवक की मदद के लिए आगे नहीं आया।

मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी जयंत कांत ने डीएसपी को वीडियो की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कटरा पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। युवक का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन के लिए युवक का बयान दर्ज कर लिया गया है।












Be First to Comment