Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: 10वीं की छात्रा का श’व पानी भरे ग’ड्ढे में मिला, 19 सितंबर से थी गा’यब

नवरात्रा के मौके पर नारी शक्ति के अवतार मां दुर्गा की पूजा हो रही है। वहीं, बिहार के मुजफ्फरपुर में एक छात्रा की दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है ।

Bihar Crime:  10वीं की छात्रा का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, 19 सितंबर से थी गायब

10वीं की छात्रा को उसके बद’माशों ने कई दिनों तक  गायब रखा और ‘कर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया।  छात्रा अहियापुर थाना क्षेत्र के नजीरपुर की रहने वाली थी।  उसका श’व बोचहां थाना इलाके के माधवपुर में पाया गया।

मृ’तका के पिता अशोक कुमार ने बताया  नाजीपुर में किराए के मकान में रहकर बच्चों को पढ़ाते हैं।  उनके दो बेटे और एक बेटी हैं जो साथ रहते हैं।  उनकी बेटी 10वीं की छात्रा 19 सितंबर से लापता हो गई थी । अहियापुर थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।  बेटी की तलाश में पूरा परिवार बेचैन था।

इसी बीच बोचहां  के माधोपुर में रविवार  एक लड़की का शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे।  देखा कि उनकी बेटी गीतांजलि पानी से भरे गड्ढे में पड़ी है। आनन-फानन में उसे एसकेएमसीएच लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृ’त घोषित कर दिया।

छात्रा की मौ’त से परिवार में को’हराम मचा हुआ है।  इस मामले में पुलिस का कहना है संभावित बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है । छात्र जिनसे मिलती-जुलती थी उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी। छात्रा के साथ सेक्सुअल असाल्ट की सूचना नहीं है। पुलिस इस विंदु पर भी छानबीन कर रही है। हालांकि परिजनों को इस बात की भी आशंका है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *