मुजफ्फरपुर: सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु नगर रेलवे गुमटी के पास मवेशी लदे चार कंटेनर को पकड़ा गया। इसमें करीब ढाई सौ मवेशी व उसके बच्चे थे।

सूचना पर स्थानीय लोगों ने कंटेनर को घेर लिया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सभी ने चालकों व व्यापारियों को पकड़ उनकी पि’टाई कर दी। जान बचाने के लिए वे झाड़ियों में छिप गए।


सूचना मिलने पर सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा दल बल के साथ पहुंचे और भीड़ को शांत कराया। बताया कि कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। व्यापारी व चालाकों की खोज की जा रही है।












Be First to Comment