Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुरः एटीएम मशीन में लगी आ’ग, कितने रुपए जले? जांच कर रही पुलिस

मुजफ्फरपुर में सोनबरसा चौक पर एक एटीएम में आ’ग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई।  शनिवार को दोपहर 12:30 के आस-पास इंडिकेम के एटीएम मशीन में अचानक आ’ग लग गई।

Thumbnail image

 

यह एटीएम मुजफ्फरपुर महुआ मार्ग के सोनवर्षा चौक पर स्थित है। स्थानीय लोगों ने एटीएम मशीन से आ’ग की लप’ट व धुआं निकलते हुए देखकर शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई।  लोगों ने बालू-मिट्टी की मदद से आग बुझाया।  बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।  क्योंकि एटीएम मशीन के आसपास आग का कोई स्रोत नहीं दिखा।

स्थानीय लोगों ने घ’टना की सूचना मनियारी थाना पुलिस को दे दी।  पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।  क्ष’ति को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।  पुलिस कम्पनी के प्रतिनिधियों के आने का इंतजार कर रही है।

मनियारी थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है ताकि सच्चाई का पता चल सके।  कंपनी के कर्मी अथवा अधिकारी के बयान पर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *