Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में युवक की बेर’हमी से ह’त्या, श’व के टुकड़े कर स्कूल में फेंके

बिहार में वा’रदातों का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना इलाके में एक युवक की बे’रहमी से ह’त्या कर उसके श’व’ के टुकड़े करके स्कूल में फेंक दिए गए। मामला गोपिनाथपुर गांव का है। युवक बीते 6 दिनों से लाप’ता था। शुक्रवार को स्कूल से उसकी ला’श मिली। इस वारदात से इलाके में तनाव पैदा हो गया है। पुलिस ने एक नामजद आरो’पी को गिर’फ्तार किया है।

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़े कर स्कूल में फेंके

मृ’तक सुजीत कुमार राम (27) सकरा थाना इलाके के मारकन गांव का रहने वाला था। पिछले हफ्ते से वह ला’पता था। 11 सितंबर की रात वो फोन पर बात करने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसका फोन भी बंद हो गया था। 16 सितंबर को बगल के गांव में स्थित एक बंद निजी स्कूल की बिल्डिंग में उसका श’व मिला।

बताया जा रहा है कि युवक की ह’त्या पहले की जा चुकी थी। श’व बुरी तरह सड़ गया इससे आसपास के इलाके में बदबू फैल गई। सुजीत कुमार की बेरहमी से ह’त्या की गई और बाद में उसकी ला’श के छोटे-छोटे टुकड़े करके स्कूल में फेंक दिए। स्कूल परिसर बंद था इसलिए इतने दिनों से किसी को पता नहीं चला। जब ब’दबू आने लगी तो वार’दात का खुलासा हुआ।

मृ’तक के पिता जागेश्वर राम ने बताया कि गोपिनाथपुर का रहने वाला अरमान और उसका बहनोई गुजरात में मजदूरी करने के लिए सुजीत को ले गया था। चार पांच महीने काम करने के बाद वहां दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद सुजीत को यह कहकर वहां से भेज दिया कि बाद में मजदूरी के बकाया रुपये दे देगा। 9 सितंबर को अरमान घर आया तो सुजीत रुपये मांगने गया। इसपर अरमान से विवाद हो गया। उसने सुजीत को हत्या की धमकी दी थी। इसके दो दिन बाद सुजीत गायब हो गया।

सुजीत के ला’पता होने के बाद परिजन ने 13 सितंबर में शिकायत दर्ज कराई। जागेश्वर का आ’रोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सकरा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि सुजीत के गायब होने की एफआईआर दर्ज की गई थी। आज शव मिलने के बाद आरो’पी अरमान को गिर’फ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जिस स्कूल में लाश मिली है वह एक माह से बंद है। मृतक के घर से स्कूल की दूरी दो सौ मीटर और आरोपी के घर से 50 मीटर है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *