Press "Enter" to skip to content

50 लाख रंग’दारी कां’ड में 3 जिलों में छा’पा, गिर’फ्तार ओंकार सिंह को पूछताछ कर भेजा जेल

मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा के प्रोपर्टी डीलर विजेंद्र कुमार से 50 लाख रुपये रं’गदारी मांगने के मामले में SIT तीन जिलों में छा’पेमारी कर रही है। इस मामले में अभी गोविंद और बाबुल चौधरी के अलावा कुख्यात मंटू शर्मा फरार है।

आरोपी को जेल ले जाती पुलिस। - Dainik Bhaskar

एसएसपी जयंतकांत ने केस की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर SIT का गठन किया था। जिसके द्वारा नामजद आरोपी प्रोपर्टी डीलर ओंकार सिंह को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इसी आधार पर वैशाली, मधुबनी और पूर्वी चंपारण में अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है। ताकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। इधर, पुछताछ के बाद आरोपी ओंकार को जेल भेज दिया गया।

कहा-जेल से निकलकर केस करूंगा

आ’रोपी ने जेल जाने से पूर्व कहा कि ये जमीन वि’वाद का मामला है। उसने रंगदा’री नहीं मांगी थी। उसे फंसाया गया है। ये 45 लाख रुपए के गबन का मामला था। जब जेल से निकलेंगे तो केस कराएंगे। पुलिस ने हिरासत में लिए ओंकार के बॉडीगार्ड को पीआर पर छोड़ दिया। ओंकार के पकड़े जाने के बाद से ही सभी नामजद आरोपी अंडरग्राउंड हो गए हैं। SIT मानवीय और वैज्ञानिक श्रोतों से इनका पता लगाने में जुटी हुई है।

पूर्व मेयर मर्डर केस में जा चुका जेल

ओंकार सिंह भी गोविंद के साथ पूर्व मेयर समीर मर्डर केस में आरोपी था। उसे जेल भी भेजा गया था। उसके खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट भी दायर की थी। फिलहाल वह जमानत पर काफी दिनों से बाहर है। वर्तमान में वह प्रोपर्टी डीलिंग की आड़ में अवैध धंधे भी करता है। इससे वह एक लग्जरी लाइफ जी रहा है। उसने खुद का पर्सनल बॉडीगार्ड रखा है। महंगी फार्च्यूनर कार से घूमता है। पुलिस उसकी पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *