औरंगाबाद में जमीनी वि’वाद में सीआरपीएफ जवान की गो’ली मा’रकर अपरा’धियों ने ह’त्या कर दी। घ’टना दाउदनगर थाना क्षेत्र के जमुआंवा गांव की है। मृ’तक 40 वर्षीय सीआरपीएफ राजू कुमार उर्फ विजय सिंह उसी गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू की।
कई दिनों से चल रहा था जमीनी वि’वाद
सूत्रों के अनुसार कई दिनों से जमीनी वि’वाद चल रहा था। मामला पुलिस और अदालत तक गया। एक बार समझौता भी हुआ था। सीआरपीएफ जवान छुट्टी पर घर आया था। किसी बात को लेकर शनिवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट हो गई। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने गो’ली मा’र दी।
जिसके कारण सीआरपीएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई। तत्काल इसकी सूचना दाउदनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दाउदनगर सीओ मनोज कुमार गुप्ता एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात शुरू की।
हथियार के साथ आरोपी धराया
घटना के बाद पुलिस छापेमारी कर एक आरोपी को हथियार के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार मृतक का भतीजा है। दाउदनगर थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि आरोपी अमित कुमार को हत्या में प्रयुक्त किए गए बंदुक और कुछ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गांव में पुलिस बल और पदाधिकारी तैनात हैं।
Be First to Comment