Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी के घर भी’षण चो’री, चौकचन पर्व मनाने सपरिवार गए थे गांव

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के महावीर नगर में चोरों ने रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी अवधेश कुमार के घर चो’री की। चो’रों ने उनके घर से करीब पांच लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी के बाद टूटा हुआ आलमीरा - Dainik Bhaskar

इसमें बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और एक लाख रुपए कैश समेत अन्य सामान थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

पीड़ित कर्मी में बताया कि वे मूल रूप से औराई के रहने वाले हैं। चौकचन पर्व में सपरिवार गांव गए हुए थे। घर में ताला बंद था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने मेन गेट समेत बरामदे और सभी कमरों का ताला तोड़ दिया। गोदरेज में रखे जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर भाग गए।

गुरुवार को वे लोग गांव से लौटकर यहां पहुंचे तो ताला टूटा हुआ देखकर दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था। गोदरेज का लॉक भी टूटा हुआ था। जेवरात समेत सभी कीमती सामान गायब देखकर चोरी का पता लगा। तब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पीड़ित ने बताया कि 25 नवंबर को बेटी की शादी करने वाले हैं। सबकुछ तय हो चुका है। शादी में देने के लिए ही जेवरात खरीदकर रखे थे। जिसे चोर चोरी कर ले गए। कर्मी ने कहा कि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। पूर्व में भी कई बार घर बंद कर गए थे। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *