लखीसराय जिले के चानन प्रखंड के मननपुर बाजार रामपुर रोड स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में भव्य पंडाल में गणपति बप्पा मौर्या के जयघोष के साथ प्रतिमा की स्थापना देर रात किया गया।
![]()
शिवम स्टार सर्किल गणेश पूजा समिति मननपुर बाजार के द्वारा गणेश चतुर्थी गणेश पूजा के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन कर प्रतिमा स्थापित किया गया।

बता दें कि प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ विधि-विधान से की गई। गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिमा स्थापना के लिए घरों में सजावट की गई। वहीं सार्वजनिक समितियों के द्वारा स्टेज की आर्कषक सजावट की गई।

सुबह से देर शाम तक गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापना करने ले जाने मूर्तिकारों के यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं द्वारा गणेश प्रतिमा को स्थापना के लिए ढोल नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा मोरिया, लंबोधर महाराज की जयघोष के करते हुए ले गए। देर रात तक गणेश प्रतिमा की स्थापना का सिलसिला चलता रहा। नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में भगवान गणेश की मूर्ति जगह-जगह स्थापित की गई।























Be First to Comment