Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े महिला से छिन’तई: बैंक से रुपए निकालकर जा रही थी घर, कैश ले उड़े बद’माश

मुजफ्फरपुर में अपरा’धियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े रिटायर कॉलेज कर्मी की पत्नी से 60 हजार रुपए छीन लिए। घ’टना टाउन थाना के नई बाजार में घटी। महिला रूबी बेगम पक्की सराय स्थित SBI से कैश निकालकर घर लौट रही थी। रुपए को उन्होंने पर्स में रखकर कंधे में टांग रखा था।

घटना के बाद जुटी भीड़। - Dainik Bhaskar

घर पहुंचने से 20 मीटर पहले बाइक सवार दो बदमाश आये और झपट्टा मारकर पर्स छीनते हुए भाग निकले। पीड़िता शोर मचाती हुई बदमाशों के पीछे दौड़ी। लेकिन, दोनों तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए भाग निकले।

काम के सिलसिले में निकाले थे रुपए

महिला ने बताया कि उनके पति मिर्जा अकबर रिटायर कॉलेज कर्मी हैं। वे घर पर रहते हैं और बीमार भी हैं। आज वे बैंक से काम के सिलसिले में पैसे निकालकर घर का रही थी। तभी उनके साथ ये घटना घटी। दोनों बदमाशों के चेहरे खुले हुए थे। इनकी उम्र 25-30 वर्ष के बीच रही होगी। बाइक का नम्बर वे नहीं देख सकी। इतनी जल्दी में घटना घटी की कुछ सोचने समझने का मौका नहीं मिला।

बैंक से पीछा करने की आशंका

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आसपास लगे CCTV को देखा गया। लेकिन, अधिकांश कैमरे खराब पाए गए। महिला से घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली। पुलिस आशंका जता रही है कि बैंक से अपराधी पीछे लगे होंगे। यहां मौका देखकर पर्स छीनकर भाग गए। बैंक में लगे कैमरे को भी खंगालने की कवायद की जा रही है।

घटना के बाद लोगों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर दिन इस मोहल्ले और इसके आसपास चोरी-छिनतई की घटना घटती है। लेकिन, पुलिस न तो इसे गंभीरता से लेती है और न गश्त लगाती है। पीड़िता ने भी कहा कि कुछ नहीं होने वाला है। ये हमको भी पता है। लेकिन, जो प्रक्रिया है उसे पूरा कर रही हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *