Press "Enter" to skip to content

किसानों ने कृषि सलाहकार को बनाया बं’धक, महंगे दाम पर यू’रिया बेचने में मिलीभगत का मामला

बिहार के पूर्वी चंपारण के मुख्यालय मोतिहारी में किसानों ने कृषि सलाहकार को बंध’क बना लिया है।  बताया जा रहा है कि कृषि सलाहकार के मिलीभगत से माधोपुर कमिटी चौक के खाद दुकानदार महंगे दाम पर यूरिया बेच रहे है।

किसानों ने कृषि सलाहकार को बनाया बंधक, महंगे दाम पर यूरिया बेचने में मिलीभगत का मामला

जिससे अक्रो’शित होकर सोमवार को दर्जनों किसानों ने किसान सलाहकार विपिन कुमार को कमिटी चौक स्थित ममता खाद भंडार के पास बिजली के पोल में बांधकर दो घंटे तक बंधक बनाए रखा।

किसानों का आरोप है कि दुकानदार सोनेलाल साह रात के अंधेरे में यूरिया खाद पांच सौ रुपए प्रति बोरी बेच रहे है। इस कार्य में कृषि कर्मचारी  की सहभागिता का आरोप लगा रहे हैं।

दुकानदार के साथ मिलीभगत का आरोप 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान पर 71 बोरी खाद का आबंटन हुआ था। जिसे रात में ही बेच दिया गया था। सुबह आठ बजे जब किसान सलाहकार खाद वितरण कराने दुकान पर गए तो दुकानदार ने कहा कि खाद वितरित कर दी गयी है। जिसपर किसान उग्र हो गए और  किसान सलाहकार को पोल में बांध दिया।

सूचना पर बीडीओ रमेंद्र कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार, कृषि समन्वयक उमेश सिंह पुलिस बल सहित पहुंचक कृषि सलाहकार विपन को मुक्त कराया। किसान सलाहकार किसानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *