Press "Enter" to skip to content

राजगीर पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप, जू सफारी और नेचर सफारी का लिया जायजा

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को नालन्दा जिले के अंतरास्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर पहुंचे। जहां उन्होंने जू सफारी, नेचर सफारी का जायजा लिया।

मंत्री बनते ही चिड़ियाघर पहुंचे तेज प्रताप यादव: दुर्लभ जीवों का हाल जाना, ईको-टूरिज्म पर फोकस रखने को कहा - The Bharat

इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव जू सफारी में स्तिथ थ्री डी, इंस्पायरेशन सेंटर के साथ साथ इलेक्ट्रिक बस से नेचर सफारी व जू सफारी जाकर एक एक स्थल का जायजा लिया। तथा वन्य पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए हैं।

जू सफारी में लगे जानवरों के स्टेच्यू के आगे नेम प्लेट लगवाने का आदेश जू सफारी के अधिकारियों को दिया है। ताकि आने वाले पर्यटकों को जानवरों को पहचानने में कोई परेशानी नहीं हो।इस दौरान जू सफारी, नेचर सफारी के कई अधिकारी मौजूद थे।

तेजप्रताप के आगमन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता राजगीर पहुँचे और अपने नेता को माला और बुके दे स्वागत किया।

Share This Article
More from NALANDAMore posts in NALANDA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *