राजधानी पटना की सड़कों पर रिक्शा चलाने वाला दीपक इन दिनों खूब चर्चा में है। दीपक बिहार के दिग्गज नेताओं के साथ देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की बखूबी मिमिक्री करते हैं। उनके इस शौक ने उन्हें अब चर्चित बना दिया है। लोग सोशल मीडिया पर उनके वीडियो शेयर कर रहे हैं।
![]()

दीपक कुमार शर्मा पिछले 15 सालों से पटना में रिक्शा चला कर अपना जीवन यापन करते हैं। दीपक 10 साल की उम्र से कलाकारों की मिमिक्री कर रहे हैं।

दीपक लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, PM नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल की हूबहू आवाज निकालते हैं, जो लोगों को खूब भा रहा है। इसके अलावे बॉलीवुड सितारों की भी वह मिमिक्री कर लेते हैं।

रिक्शा चलाने के साथ-साथ यह लोगों को चलते-चलते इंटरटेन करने का भी काम करते हैं। उन्होंने कहा कई बार ऐसा होता है सवारी से भी कलाकारों की आवाज में पैसे मांग लेता हूं। कभी शत्रुघ्न सिन्हा बन जाता हूं तो कभी मिथुन चक्रवर्ती इस बीच रिक्शा चलाने के साथ-साथ मिमिक्री कर लोगों को मनोरंजन करने का काम भी करते हैं।
लेकिन के मन में एक कसक रह गई कि इनको कभी मौका नहीं मिल पाया अपनी कला को निखारने का दीपक रिक्शा वालों ने कहा कि यह रिक्शा चलाकर अपने परिवारों का भरण पोषण करते हैं। दीपक ने कहा कि अगर मुझे अपनी कला दिखाने का मौका मिले तो मैं भी कुछ कर सकता हूं।










Be First to Comment