Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में रात में जागकर पहरेदारी करने को मजबूर मोहल्ले वाले, पिछले 24 दिन से फेंके जा रहे हैं ईंट-पत्थर

मुजफ्फरपुर के रामबाग साउथ कॉलोनी के लोग काफी दह’शत में हैं। अब वे एस्बेस्टस वाले रूम में नहीं सोते हैं। जिस रूम छत का है उसी में सोते हैं। बावजूद इसके जब ईंट पत्थर चलने लगता है तो डरकर उठ जाते हैं। मोहल्ले में पिछले 24 दिनों से लगातार ईंट-पत्थर फेंके जा रहे हैं। पर कौन फेंक रहा है और क्यों? ये अबतक पहले बनी हुई है।

मोहल्ले में पिछले 24 दिन से ईंट-पत्थर फेंके जा रहे हैं, अब तक नहीं पकड़ाए  पत्थरबाज | Muzaffarpur News; Look, the watchmen who wake up in the night...  - Dainik Bhaskar

पुलिस ने इस मामले में संज्ञान जरूर लिया है। मोहल्ले में गश्ती भी थोड़ी बढ़ी है। पर अबतक ठोस नतीजे तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। आधी रात होने के बावजूद महिलाएं और पुरुष सोए नहीं थे। सब मोहल्ले में गई पहरेदारी कर रहे थे। कुछ देर पहले ही दो बार ईंट फेंका गया था। इस कारण लोग दहशत में तो थे ही, आंखों से नींद भी गायब थी।

रतजगा कर करते निगरानी

क्योंकि अब सबसे ज्यादा इन्हीं के घर को टारगेट किया जा रहा है। दिन में भी छत पर जाना मुश्किल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर और पूरब दिशा के कोने से ईंट पत्थर फेंके जा रहे हैं। हमलोगों ने टीम बनाई है और रतजगा करते हैं। ताकि कुछ पता लगे।

हालांकि पहले की तुलना में ईंट पत्थर फेंकने कुछ कम हुआ है। जिसका कारण हैं जब वे ये घटना मीडिया में आई है और पुलिस सक्रिय हुई है। तब से कुछ कम ईंट पत्थर फेंके जा रहे हैं। हालांकि उनके घर पर दिन में भी दो तीन बार पत्थर फेंके गए हैं।

बाल-बाल बची महिला

ममता कुमारी बताती हैं कि आज तो दिन में गई उनके घर पर पत्थर फेंकने लगा। उनका बेटा छत पर गया था। उसी समय एक बड़ा सा पत्थर उसकी तरफ आया। उसके बात में टेबल था। पत्थर उस टेबल पर लगा। उसने शोर मचाया तो वह नीचे से दौड़कर छत पर गयी। तभी अचानक से उनकी तरफ भी एक ईंट आया। लेकिन, कुर्सी का ओट लेने के कारण वे बाल-बाल बच गयी। रात में भी वही स्थिति है। इस कारण सो नहीं पाई है। बच्चों को छत वाले रूम में सुला कर बाहर हैं।

पुलिस ने दी है चेतावनी

मिठनपुरा पुलिस ने मोहल्ले में जाकर आसपास कड़ी चेतावनी दी है। कानूनी कार्रवाई की बात कही है। इस कारण पहले से थोड़ा कम पत्थर फेंके गए हैं। वहीं लालपरी देवी के घर पर भी एक दो बार ही ईंट गिरा है। जबकि सबसे पहली टारगेट यही बनी थी। इसके बाद इनकी मदद को जो भी सामने आया। उसे टारगेट किया गया।

इनके बाद मनोज महतो फिर ममता देवी और चंद्रकांती देवी के घर को निशाना बनाया। वहीं जिनके घर तीन या चार मंजिले हैं। उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। इधर, टाउन DSP रामनरेश पासवान ने खुद मोहल्ले में जाकर मॉनिटरिंग की बात कही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *