Press "Enter" to skip to content

पटना में आधी रात नगर निगम की मॉक ड्रिल, पदाधिकारियों ने शहर की सफाई का किया निरीक्षण

पटना नगर निगम की तरफ से मंगलवार की देर रात एक मॉक ड्रिल किया गया। इस ड्रिल में नगर निगम के कर्मचारी और पदाधिकार सड़क पर मौजूद रहे। पटना के सभी सफाई कर्मचारियों ने रात में ही अपने क्षेत्र में सफाई और कचड़ा उठाव किया। इस दौरान पटना नगर निगम के सभी अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारी सड़कों पर निरीक्षण करते रहे। बारिश को लेकर निगम शहर की सफाई के लिए प्रयास की।

बारिश के समय पटना का हाल बुरा हो जाता है। जगह-जगह बारिश का पानी भर जाता है। इन जगहों पर अच्छा ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से पानी की निकासी नहीं होती है। इससे हल्की बरसात में भी जलजमाव हो जाता है।

पानी खत्म होने पर वहां गंदगी फैल जाती है। साफ सफाई की इन्हीं समस्यों को दुरुस्त करने के लिए पटना नगर निगम ने यह मौक ड्रिल किया। पटना नगर निगम के इस मॉक ड्रिल का मकसद है पता लगाना कि क्या नगर निगम द्वारा किए गए कार्य तय समय पर और मापदंडों के अनुरूप हो रहे हैं या नहीं?

मंगलवार की रात में नगर निगम के पदाधिकारियों ने मानसून एवं शहर की सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही कर्मियों के द्वारा किए गए कार्यों की जांच भी की गई। पदाधिकारी शहर के प्रमुख सड़क बाजार एवं गलियों के साथ पंप हाउस तक पहुंचे और वहां की विधि व्यवस्था को देखा।

अधिकारियों ने सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। पटना नगर निगम के नूतन राजधानी, बांकीपुर, अजीमाबाद, पटना सिटी एवं पाटलिपुत्र कंकड़बाग सभी अंचलों में यह मॉक ड्रिल रात को 12 बजे से शुरू हुआ लेकिन कर्मियों ने बताया सफाई का काम 11:45 से ही शुरू कर दिया अलर्ट पर रहे।

पटना नगर आयुक्त के आदेश पर सचिवालय, बेली रोड, कंकड़बाग राजेंद्र नगर, पटना सिटी आदि इलाकों में सफाई व्यवस्था एक साथ शुरू की गई। पटना नगर निगम ने लोगों से साफ सफाई की समस्या होने पर 155304 पर शिकायत करने की अपील की है और साथ ही उस समस्या का तय समय के अंदर ही समाधान करा लेने का आश्वासन दिया है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *