Press "Enter" to skip to content

पति के साथ झ’गड़े के बाद गा’यब थी महिला अब डेढ़ साल के बेटे के साथ कुएं में मिला श’व

गिरडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के गदर में कुएं में महिला व डेढ़ वर्षीय बच्चे का श’व मिलने से सनसनी फैल गई। मृ’तका की पहचान गदर निवासी 40 वर्षीय पुनीया देवी पति राजू यादव के रूप में की गई है।

गावां। गावां थाना क्षेत्र के गदर में कुएं में महिला व डेढ़ वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गदर निवासी 40 वर्षीय पुनीया देवी...

लोगों ने बताया कि बुधवार को पति-पत्नी के बीच गोबर उठाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद रात में महिला बच्चे के साथ गायब हो गई।

शुक्रवार को गावां थाने में महिला व बच्चे के गायब होने की सूचना दी गई। परिजन आसपास के क्षेत्रों में दोनों को ढूंढ़ रहे थे। सोमवार को दुर्गंध उठने पर जब लोगों ने कुएं में देखा, तो शव होने की जानकारी मिली। देखते-देखते घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

घटना की सूचना पर पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद, थाना प्रभारी पिंटू कुमार घटनास्थल पहुंचे व शव को अपने कब्जे में ले लिया। महिला का मायके तिसरी थाना क्षेत्र के खिरोद में है। महिला को तीन पुत्री व एक डेढ़ वर्ष का पुत्र है। एक पुत्री का विवाह हो गया है। कुएं में महिला के साथ उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र का शव भी मिला है।

शव पूरी तरह गल गया था व दुर्गंध आ रही थी। घटना की सूचना पर मायके से महिला का भाई व पुत्री समेत अन्य लोग घटनास्थल पहुंचे। परिजनों के क्रंदन से माहौल अत्यंत गमगीन हो गया।

मृतका के भाई खिरोद निवासी गोपाल यादव ने कहा कि उनकी बहन को विवाह के बाद प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके साथ लगातार मारपीट की जाती थी। थाना प्रभारी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *