मुजफ्फरपुर में उमर अली से दीपक बनकर लव जिहाद में विधवा को फं’साने वाला आरो’पी लगातार पी’ड़िता को धम’का रहा है। वीडियो कॉल कर उसके 3 साल के बच्चे को मा’र डालने की धम’की दे रहा है। महिला ने वीडियो कॉल का स्क्रीन शॉर्ट लिया है। जिसमें वो बच्चे का गला द’बा रहा है।

बता दें कि पहचान छिपाकर उसने झूठी शादी रचाकर 6 महीने यौ’न शोष’ण किया। सच सामने आने के बाद महिला ने उसे छोड़ दिया तो उसने महिला के 3 साल के बच्चे का अप’हरण कर लिया है। अब तक आरो’पी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पी’ड़िता और उसका परिवार दहशत में है।

वीडियो कॉल कर बच्चे का दबाया गला
आरोपी ने पीड़िता को वीडियो कॉल किया। उसे उसका बच्चा दिखाया। फिर उसका गला दबाने लगा। यह देख महिला ने स्क्रीन शॉर्ट ले लिया। आरोपी ने उसे केस उठाने की ध’मकी भी दी। कहा कि केस नहीं उठाने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। इसके बाद कॉल काट दिया।

पीड़िता ने वह तस्वीर पुलिस को सौंपी है और बताया कि बच्चे की जान खतरे में है। उसे बचाने की गुहार लगाई है। सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर और औराई थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में छापेमारी तो कर रही है। फिलहाल उसका सुराग नहीं मिला है।

दहशत में पीड़ित परिवार
बच्चे की मां समेत पूरा परिवार दहशत में है। उनलोगों को चिंता सता रही है कि आरोपी बच्चे के साथ कुछ भी कर सकता है। इधर, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के परिजन पर भी दबाव बनाया है। लेकिन, अब तक उसका सुराग नहीं मिला है। पुलिस की मानें तो आरोपी के मोबाइल का लोकेशन बार-बार बदल रहा है। इसके अलावा अक्सर उसका नम्बर स्विच ऑफ रहता है। इस कारण उस तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। हालांकि पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

विधवा से लव जिहाद
मामला औराई इलाके का है। एक महिला के पति की मौत एक साल पहले सड़क हादसे में हो गयी थी। उसे एक तीन साल का बच्चा है। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई। वह फाइनेंस का काम करता था। उसने उमर अली की जगह अपना नाम दीपक बताया। दोनों के बीच प्रेम हुआ।

आरोपी ने एक कागज पर उससे साइन करा लिया और कहा कि कोर्ट मैरिज कर लिए हैं। फिर दोनों साथ रहने लगे। अचानक से पीड़िता को उसकी सच्चाई पता लगी तो उसने विरोध जताया। इस पर आरोपी ने उसके और बच्चे के साथ मारपीट की। पीड़िता घर छोड़कर बच्चे को लेकर अपने मायके चली गयी। आरोपी ने वहां पहुंचकर उसके बच्चे को अगवा कर लिया। अब उसे धमकी दे रहा है।












Be First to Comment