Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: बहू को घर से निकाला, केरो’सिन डालकर जला’ने का किया प्रयास

मुजफ्फरपुर: सहजानंद कॉलोनी के रिटायर्ड फौजी शंकर पाण्डेय की बेटी प्रीती कुमारी ने महिला थाने में दहेज प्रता’ड़ना  की एफआईआर दर्ज कारायी है।

मुजफ्फरपुर में दहेजलोभी ससुरालवालों की करतूत, स्कॉर्पियो के लिए शादी के तीन  माह बाद बहू को घर से निकाला - Muzaffarpur Wow

उन्होंने दहेज में स्कार्पियो व जमीन नहीं देने पर मारपीट कर ससुराल से निकाल देने का आरोप लगाया है। इसमें पति रॉबिन शिवम के अलावा ससुर, सास, ननद, ननदोई, ननद की बेटी समेत 10 लोगों को नामजद किया है।

बताया है कि बीते 27 अप्रैल को सहजानंद कॉलोनी के रॉबिन शिवम से विवाह हुआ था। शादी के दूसरे दिन से ही दहेज में स्कॉर्पियो और जमीन के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

प्रीती ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता ने शादी के वक्त ही अपनी हैसियत के मुताबिक सारा कुछ दे दिया था, लेकिन स्कॉर्पियो और जमीन के लिए 30 जुलाई 2022 की रात करीब 2:40 बजे आरोपितों ने किरोसिन तेल डालकर जलाने का प्रयास किया।

पिता को सूचना दी तो मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला थानेदार नीरू कुमारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *