Press "Enter" to skip to content

गैं’गवारः कुख्यात नेपाली अप’राधी अमित सिंह वर्चस्व की लड़ा’ई में मा’रा गया

बिहार के पूर्वी चंपारण में कुख्यात नेपाली अप’राधी की ह’त्या कर दी गयी है। महुआवा थाना क्षेत्र के कोरैया गांव में शनिवार की अहले सुबह अज्ञात बद’माशों ने एक नेपाली युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। सुबह शौच करने गये लोगों ने श’व को देखकर पुलिस को सूचित किया।

मृ’त युवक की पहचान नेपाल के बारा जिला के फुलवरिया गांव के अमित सिंह पिता रंजीत सिंह के रूप में की गयी है। ‘गैं’गवार या वर्चस्व में गोली मा’रकर ह’त्या की बात सामने आ रही है।

मृतक का भारत एवं नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में काफी लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। दर्जनों बाइक लूटने एवं नेपाल में खपाने में उसका नाम आया था।

छौड़ादानो, आदापुर,दरपा सहित अन्य थाना क्षेत्र में बाइक लूट कांड में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। कई थानों की पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

बाइक लूट में अमित सिंह सीमावर्ती क्षेत्रों की पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बन चुका था। वह अक्सर भारतीय इलाके से बाइक लूटकर नेपाल में भाग जाता था।

सूचना मिलने पर पहुंची महुआवा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं। घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *