बिहार के भागलपुर में बद’माशों ने जुआ खेलने को लेकर हुए वि’वाद में एक युवक को गोलि’यों से भू’न दिया। वा’रदात सुल्तानगंज में गुरुवार रात हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं। एक के बाद एक तीन गोलियां मारकर युवक की हत्या की गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सुल्तानगंज के विसौनी में रहने वाले सुमंत कुमार उर्फ सुमन के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 20 साल थी।

परिजन का कहना है कि वह गुरुवार दोपहर में घर से निकला था। रात 8.30 बजे उसने आखिरी बार अपने पिता से फोन पर बात की थी। इसके बाद उसका मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया।

शुक्रवार सुबह पटेल नगर मोहल्ले में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। फूल बेचने वाले की शव पर नजर पड़ी तो उसने परिजन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

आशंका जताई जा रही है कि जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में बदमाशों ने सुमंत की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर रही है। सुमंत को तीन गोली मारी गई हैं। इस वारदात से परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
















Be First to Comment