Press "Enter" to skip to content

बच्ची बोली- मम्मी साथ नहीं गईं तो चा’कू मा’र दिया… 6 साल की बेटी के सामने मां-बाप की ह’त्या

भोपाल में एक महिला और उसके दूसरे पति की सरेआम चा’कू घों’पकर ह’त्या कर दी गई। वा’रदात का आ’रोप महिला के पहले पति पर है। उसने पत्नी को साथ चलने के लिए कहा था। मना करने पर गुस्साए आरोपी ने 6 साल की बेटी के सामने ही दंपती को मा’र डाला।

आरोपी सुनील

 

वारदात सोमवार रात शहर के अशोका गार्डन के सेमरा इलाके में हुई। मृत महिला का नाम अरुणा उर्फ रचना (22) है, वहीं उसके दूसरे पति का नाम राजेंद्र सिंह है। वारदात को रचना के पहले पति सुनील मालवीय (32) ने अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मां-बाप के क’त्ल का मंजर देखने वाली बच्ची ने बताया- मैं, मम्मी और पापा (राजेंद्र) बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में सुनील आ गए। मम्मी से बोले- घर चलो। मम्मी ने मना कर दिया। मम्मी ने कहा कि मर जाएंगे। उन्होंने मम्मी को चा’कू मा’र दिया। पापा को भी चाकू मार दिया। दोनों म’र गए। मम्मी को सुनील ने मारा। पापा (सुनील) के साथ नहीं जाना। वो मारते थे, इसलिए मम्मी ने छोड़ दिया था।

रचना ने 2 महीने पहले की थी दूसरी शादी

मृ’तक राजेंद्र के बड़े भाई रवि ने बताया- ‘हम मंडीदीप के रहने वाले हैं। राजेंद्र प्राइवेट जॉब करता था। 2 महीने पहले उसने विदिशा में रहने वाली अरुणा से कोर्ट में शादी की थी। वे लोग हाल ही में भोपाल के अशोका गार्डन में रहने आए थे। किराए के मकान में रह रहे थे। उनके साथ अरुणा की 6 साल की बेटी भी रह रही थी। मुझे इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। बच्ची हमारे पास है। वो सुनील के पास नहीं जाना चाहती।’

यह है पूरा मामला

अशोका गार्डन थाने के TI आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शमशाबाद (विदिशा) का रहने वाला सुनील मालवीय प्राइवेट जॉब करता है। 6 साल पहले उसने रचना से नोटराइज शादी की थी। जब दोनों की शादी हुई, तब रचना गर्भवती थी। बच्ची अब 6 साल की है और पैर से दिव्यांग है। सुनील से रचना का दो साल का बच्चा भी है। तीन महीने पहले रचना की मंडीदीप में रहने वाले दूर के रिश्तेदार राजेंद्र सिंह मालवीय से मुलाकात हुई थी। दो महीने पहले रचना ने राजेंद्र से भोपाल में शादी कर ली। रचना अपने साथ बेटी को भी भोपाल ले आई थी। दोनों अशोका गार्डन के सेमरा में रह रहे थे।

3 दिन तक रखी नजर

सुनील करीब एक महीने से ही रचना की तलाश कर रहा था। कुछ दिन पहले उसे रचना के अशोका गार्डन में रहने का पता चल गया। वह तीन दिन से रचना और राजेंद्र के आने-जाने पर नजर रख रहा था। सोमवार शाम 5 बजे सेमरा पहुंचकर एक पान की दुकान पर खड़ा हो गया। तीन घंटे के इंतजार के बाद रात 8 बजे रचना, राजेंद्र के साथ बाइक पर जाती दिखी। उसने उसे रोका। वह रचना से बेटी के साथ घर चलने की जिद करने लगा। मना करते ही सुनील ने बाइक को धक्का मारा और रचना-राजेंद्र के गिरते ही दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। उसने राजेंद्र की जांघ से लेकर पीठ और गले तक में चाकू मारे।

रविवार को बनाया था मर्डर प्लान

सुनील ने रविवार को छोला मंदिर इलाके से चाकू खरीदा था। उसने रविवार को ही रचना और उसके दूसरे पति राजेंद्र की हत्या करना तय कर लिया था। हत्या के बाद आसपास के लोगों ने दौड़कर सुनील को पकड़ लिया। भीड़ ने उसे जमकर पीटा। इससे वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा।

Share This Article
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MADHYA PRADESHMore posts in MADHYA PRADESH »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *