राजधानी पटना में दीदारगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर में लू’टपाट का विरोध करने पर बाइक सवार हथिया’रबंद अपरा’धियों ने तीन ग्रामीणों को गो’ली मा’र दी. आ’नन-फा’नन में गंभीर रूप से घा’यल सभी लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों को गो’ली निकाल देने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया है, वहीं एक गंभीर रूप से घायल का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है.

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर छूटे अपरा’धियों की दो बाइक को आ’ग के हवाले कर दिया, जिससे दोनों बाइक जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. बताया जाता है कि दीदारगंज थाना क्षेत्र का माधवपुर निवासी लक्ष्मण कुमार देर रात ड्यूटी कर घर लौट रहा था. इसी दौरान तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी.

विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्तौल के बट से मारकर लक्ष्मण को घायल कर दिया. घटना के बाद पंप हाउस के एक गार्ड द्वारा जानकारी ग्रामीणों को दिए जाने के बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और ग्रामीणों ने सभी अपराधियों को घेर लिया. ग्रामीणों से घिरता देख अपराधियों ने ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई.

हालांकि खुशकिस्मती से एक व्यक्ति के पैर में और एक व्यक्ति के बाह में गोली लगी है, वहीं एक अन्य व्यक्ति के पेट में गोली लगी है, जिसका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है.

अपराधियों की गोली से घायल हुए ग्रामीण धनंजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा अपराधियों को घेरने पर अपराधियों ने ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई.

मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटना की जांच के लिए पहुंची. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है. घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश देखा जा रहा है.












Be First to Comment