मुजफ्फरपुर : कथैया थाना क्षेत्र के ठिकहा चौक के समीप बुधवार सुबह बाइक की ठो’कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौ’त हो गई। दूसरा गं’भीर रूप से ज’ख्मी हो गया।

घट’ना से आक्रो’शित ग्रामीणों ने मोतीपुर-सरैया रोड को ठिकहा चौक पर जाम कर दिया। श’व सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे।

जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मुआवजे का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब एक घंटे के बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका। मृ’तक की पहचान ठिकहा के भाखड़ा टोला निवासी योगेश्वर राम के रूप में हुई है। उसके साथ जा रहा राजेन्द्र राम घा’यल है। दोनों रिश्ते में भाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि योगेश्वर राम व राजेंद्र राम चौक से कुछ सामान खरीद कर एक ही साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान मोतीपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार हाईस्पीड बाइक ने साइकिल में ठोकर मार दी।

हादसे में साइकिल सवार योगेश्वर राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका भाई राजेन्द्र राम जख्मी हो गया। ठोकर मारने के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने कहा कि सभी आवश्यक कागजात मिलने पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।












Be First to Comment