Press "Enter" to skip to content

पटना में किराना दुकान में शॉ’र्ट स’र्किट से लगी आ’ग: 15 लाख का सामान ज’लकर रा’ख

पटना के चितकोहरा में बुधवार की सुबह 5 बजे एक किराना दुकान में आ’ग लग गई। आ’ग लगने से लाखों रुपए का सामान ज’लकर राख हो गया।

शॉ’र्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

यहां के उलझे तार और एक दूसरे से सटे हुए दुकान और मकान के वजह से बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते आग पर काबू पा लेने से टला बड़ा हादसा।

जानकारी के अनुसार चितकोहरा बाजार में स्थित खुर्शीद आलम के 3 तल्ला किराना दुकान में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह का समय होने की वजह से जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने दुकान को अपने कब्जे में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गर्दनीबाग थाने को दी। सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस और अग्निशमन दस्ता वहा पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद आग को रोका जा सका।

आग पर काबू पाने तक किराना दुकान में रखे गए लाखों के सामान जलकर राख हो गए थे। घटनास्थल पर आसपास के दुकानदारों ने बताया कि आग पर काबू पाने के पहले ही दुकान का सारा समान जल चुका था। दुकानदार खुर्शीद आलम ने बताया कि आग लगी में लगभग 15 लाख से अधिक का सामन सामान नष्ट हो गया है।

 

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *