Press "Enter" to skip to content

‘सर तन से जुदा’ सॉन्ग म्यूजिक ऐप पर हुआ अपलोड, ट्विटर पर मचा हं’गामा; कन्हैयालाल के ह’त्यारों ने लगाया था नारा

कुछ प्रचलित म्यूजिक ऐप और ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म यू ट्यूब अचानक सोमवार को चर्चा में आ गए। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर तो इनके बहि’ष्कार तक की मांग होने लगी। इसे लेकर संबंधित हैशटैग को ट्रेंड भी कराया जाने लगा।

दरअसल अलग-अलग तरह के गानों के लिए मशहूर इन ऐप्स पर उदयुपर में कन्हैयालाल की ह’त्या के बाद ह’त्यारों द्वारा बोले गये एक विवा’दित स्लो’गन से जुड़ा एक गाना अपलोड हुआ है। जिसके बाद बवा’ल मच गया। उदयपुर में गत 28 जून को हुआ कन्हैयालाल ह’त्याकांड एक बार फिर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

इसकी वजह अलग-अलग गाना ऐप्स हैं। इन पर हाल ही में ‘गुस्ताख-ए की नबी की एक सजा-सर तन से जुदा’ गाना अपलोड हुआ है। कन्हैयालाल का क’त्ल करने वालों ने भी वायरल किए गए अपने वीडियो में सर तन से जुदा का नारा लगाया था। यह गाना अपलोड होने के बाद लोग ट्विटर पर अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

लोगों का कहना है कि इन ऐपों पर नफरत को बढ़ावा देने वाले गानों को जल्द-जल्द डिलीट कर देना चाहिए। यूजर्स का कहना है कि ये गाना अलग-अलग म्यूजिक प्लेटफार्म पर मौजूद हैं। यूजर्स ने सभी प्लेटफॉर्म से इस विवादित गाने को तुरंत हटाने की मांग की है।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लोगों का गुस्सा गानों से जुड़े इन ऐपों पर देखा जा सकता है। ट्विटर पर इन ऐपों को बहि’ष्कार करने से संबंधित ट्वीट तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। विवाद गरमाने के बाद भी अभी तक किसी भी कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया या बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने उदयपुर में कन्हैयालाल की ह’त्या करने के बाद वीडियो वायरल किया था। जिसमें आ’रोपी ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुदा-तन सर से जुदा’ का नारा लगा रहे थे।

 

Share This Article
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from Viral VideoMore posts in Viral Video »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *