राजधानी पटना शातिर चोरों ने रविवार को दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। एजी ऑफिस में कार्यरत ऑडिटर आंबेडकर रजक के घर से चार लाख के गहने समेट कर फरार हो गए। जिस वक्त यह वारदात हुई उस समय घर में बच्चे टीवी देख रहे थे और उनकी मम्मी बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गई थी।

चोरों ने इसी का फायदा उठाया और दिनदहाड़े मकान में घुसकर कमरों को खंगाला और चार लाख के गहने लेकर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

बताया गया है कि ऑडिटर की पत्नी अपनी चार साल की बेटी और छह साल के बेटे को घर में ही छोड़ कर सब्जी खरीदने गई थीं। जाते वक्त उन्होंने घर का दरवाजा बाहर से ही बंद कर दिया जबकि बच्चे कमरे के अंदर टीवी देख रहे थे। इस बीच कुंडी खोलकर एक शातिर उनके मकान के अंदर दाखिल हो गया।

उन्हें देख बच्चे बोले कि अंकल मम्मा घर में नहीं हैं। यह सुनकर शातिर ने बच्चों से कहा कि तुम टीवी देखो। मम्मा आ रही हैं। फ्रिज ठीक करने को बोला है। इस पर बच्चे टीवी देखने में मशगूल रहे, जबकि शातिर दूसरे कमरे में रखे संदूक को खोलकर उसमें रखे गहने चुरा लिया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शातिर पकड़े जाएंगे।














Be First to Comment