Press "Enter" to skip to content

भागलपुरः प्रेमी से शादी करना चहती थी लड़की, पेड़ से लट’कता मिला श’व: ह’त्या या आत्मह’त्या!

भागलपुर में एक युवती का श’व पेड़ से लट’का मिलने से सनसनी फैल गयी। घट’ना  सबौर थाना क्षेत्र के लैलख के एक वार्ड की है। परिजन ह’त्या कर श’व को लट’काने का आ’रोप ग्रामीणों पर लगा रहे हैं। पुलिस डे’ड बॉ’डी को क’ब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़की की शादी की चर्चा चल रही थी। मृत’का की पहचान हो गई है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह एक ग्रामीण ने पेड़ से लटकता श’व देखा। थोड़ी देर में ही बात जंगल के आग की तरह फैल गई। गांव वालों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर लड़की के पिता भी मौके पर पहुंचे। बेटी का लटकता शव देखकर वे रोने लगे। पिता का दावा है कि लड़की की हत्या की गयी है।

गांव चर्चा है कि लड़की का गांव के ही एक लड़का से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन परिवार के लोग शादी करने का विरोध कर रहे थे। लड़का दूसरी बिरादरी से है। इसलिए लड़की के परिजन लड़की को शादी करने से मना कर रहे थे।

शनिवार को शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। लड़की के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले स्थल का बारीकि से मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सबौर पुलिस का कहना है कि हत्या और आत्महत्या, दोनों बिन्दु पर जांच कर रही है।

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *