Press "Enter" to skip to content

यमुना नदी में नहाने गए चार युवक डू’बे, तीन के श’व बरामद; चौथे की तला’श में जुटे गोताखोर

दिल्ली की यमुना नदी में चार युवक डू’ब गए। ये सभी नदी में नहाने के लिए बुराड़ी से आए थे। पुलिस ने बताया कि अबतक तीन श’व बरामद कर लिए गए हैं। गोताखोर अब भी चौथे युवक की त’लाश कर रहे हैं। चारों जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उन्हें यमुना किनारे कपड़े और बाइक मिली।

पुलिस ने कहा कि बुराड़ी पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को लगभग एक बजे नियंत्रण कक्ष में एक कॉल आई, जिसमें 4 लोगों के लापता होने की सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि गुरुवार दोपहर करीब 14 से 20 साल के चार युवक लोनी से ठोकर नंबर 7, सोनिया पुश्ता, बुराड़ी में यमुना में तैरने के लिए आए थे। जब ये सभी घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

एक दोस्त की मदद से परिजनों को यमुना किनारे एक बाइक और कुछ कपड़े मिले। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया कि खोज और बचाव तड़के ही शुरू कर दिया गया था और अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। गोताखोर चौथे युवक की तलाश कर रहे हैं।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *