Press "Enter" to skip to content

सासाराम: बस की खिड़की से सिर बाहर निकाला…ट्रक से ट’कराया, गंभीर हाल’त में पटना रेफर

भोजपुर में बस में सोने के दौरान एक लड़के का सिर दूसरी ओर से आ रहे ट्रक से ट’करा गया। जिसमें वो बुरी तरह से ज’ख्मी हो गया। दरअसल, लड़का बस की खिड़की से बाहर देख रहा था, इस दौरान उसे नींद आ गई। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसका सिर ट’करा गया।

ये हा’दसा​ जिले के चरपोखरी में रविवार रात को हुआ। जिसमें एक 16 साल का लड़का राजू कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन उसे आरा सदर अस्पताल इलाज के लिए ले आए। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया।

मुंडन में जा रहा था परिवार

रोहतास जिले के करहगर थान क्षेत्र के गिरधर गांव निवासी सुरेश सिंह का परिवार सासाराम से आरा आ रहा था। बस जब जिले के चरपोखरी के पास पहुंची तो लड़के को बस में नींद आ गई और वो सो गया। लेकिन सिर बाहर रहने की वजह से लड़के को गंभीर चोट आ गई है। परिवार सासाराम से आरा के बखोरापुर अपने भतीजे अंश के मुंडन में जा रहा था।

दो बार बच्चे को सिर बाहर निकालने से रोका- मां

राजू की मां इंदु देवी ने बताया कि हम सभी सासाराम से आरा पकड़ी चौक के पास एक रिश्तेदार के यहां आ रहे थे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दो बार राजू खिड़की पर ही सो गया था।

दोनों बार उसे मना किया गया। लेकिन तीसरी बार सोने के बाद किसी का ध्यान उसकी तरफ नहीं गया और अचानक एक जोर से आवाज आई। इसके बाद राजू ने बताया कि मां मेरे सिर से खून निकल रहा है। इसके बाद उसे आरा लाया गया। फिर डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है।

 

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from ARRAHMore posts in ARRAH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *