Press "Enter" to skip to content

जहानाबाद में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से लगी आ’ग:2 बच्चों की हुई मौ’त, 3 लोग ज’ख्मी

जहानाबाद में गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में आ’ग लग गई। इसमें दो बच्चों की मौ’त गई। जबकि, 3 लोग घा’यल हैं। आग ने थोड़ी ही देर में पूरे घर को चपेट में ले लिया।

इसमें 6 साल की रानी कुमारी और 4 साल के ईशु कुमार की झुलसने से मौत हो गई। हादसा बुधवार की सुबह घोसी थाना क्षेत्र के वंशी बीघा अलालपुर गांव में हुई है।

गैस सिलेंडर पर अर्जुन मिस्त्री के घर में भोजन बन रहा था इस दौरान गैस लीक हो गया। इसके बाद विस्फोट के साथ घर में आग लग गई। चीखने की आवाज गांव के लोग घर के पास पहुंचे। लेकिन, तब तक आग की तेज लपटें पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था।

सिलेंडर में ब्ला’स्ट भी हुआ

 

बबीता देवी, संजय विश्वकर्मा रवि उर्फ रोशन कुमार भी जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टर की ओर से इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस लीक होने के कारण सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। इसी के कारण यह घटना घटी है। इस घटना से पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। सभी लोग इधर उधर भागने लगे। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है।

इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि सभी घायल व्यक्ति लगभग 90% जला हुआ है। हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *