राजधानी पटना में सोमवार को एक साथ दो लोगों के श’व मिलने से हड़’कंप मच गया. श’व मिलने का मामला पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के बरामा खंदा इलाके की है जहां गोली लगे दो युवकों का शव बरामद हुआ. शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई.

ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. दोनों युवकों के सिर में गोली के निशान हैं।

बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों द्वारा दोनों की कहीं और हत्या कर शव को बधार में फेंक दिया गया होगा. किन कारणों से दोनों युवकों की हत्या की गई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

पुलिस मृतकों की पहचान और हत्या के कारणों को तलाशने में जुटी है. मृतकों की पहचान के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा. घटना के संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय ग्रामीण रामबली दुबे ने भी अज्ञात अपराधियों द्वारा दोनों कि कहीं और हत्या कर शव को बधार में फेंक दिए जाने की आशंका जताई है.

मौके पर मौजूद पुलिस ने हत्या की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है. गौरीचक थाने के पुलिस अधिकारी बीके राय ने दोनों युवकों के गोली मारकर हत्या किए जाने की बात दोहराते हुए जल्दी हत्या कांड का उद्भेदन कर लिए जाने का भी भरोसा दिलाया है. एक साथ दो युवकों का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों का भारी हुजूम घटनास्थल पर मौजूद हो गया।

















Be First to Comment