Press "Enter" to skip to content

बिहार : चलती लूना में आ’ग लगने के बाद ब्ला’स्ट, एक की मौके पर मौ’त, दूसरे की हा’लत गं’भीर

औरंगाबाद में नगर थाना क्षेत्र में एनएच-2 पर कामा बिगहा मोड़ के समीप चलती लूना बाइक में आ’ग लग गई जिससे लूना चालक जिं’दा ज’ल गया। पीछे बैठा भी एक व्यक्ति बुरी तरह घा’यल हो गया है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।

औरंगाबाद: चलती लूना में आग लगने के बाद ब्लास्ट, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

लूना पर सवार दो लोग मदनपुर से औरंगाबाद की तरफ आ रहे थे तभी कामा बिगहा मोड़ के समीप अचानक लूना में आ’ग लग गई। जब तक दोनों संभल पाते, तब तक टंकी में ब्ला’स्ट हो गया जिससे दोनों बुरी तरह ज’ल गए। शरीर के सारे कपड़े, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान भी झुल’स गए। साथ ही लूना बाइक भी जल’कर रा’ख हो गई।

स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाई लेकिन आ’ग बुझने तक दोनों की स्थिति गं’भीर हो चुकी थी। एक व्यक्ति को टेंपो में बिठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जबकि दूसरे की मौ’त घट’नास्थल पर हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महक’मे में ह’ड़कंप मच गया। नगर थाना, मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छान’बीन में जुट गई। दुर्घ’टना के बाद यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह अपनी चार पहिया गाड़ी से आगे बढ़ रहे थे। उनकी गाड़ी के ठीक आगे लूना पर सवार दो लोग जा रहे थे। अचानक से लूना में आ’ग लगी। लूना पर सवार उक्त दोनों जब तक संभलते तब तक वे भी इसमें जल’ने लगे। उन लोगों ने अपनी गाड़ी को किनारे लगाया और उन्हें बचाने में जुट गए लेकिन आ’ग तेज होने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। किसी तरह आ’ग बुझा कर एक व्यक्ति को इलाज के लिए भेजा गया।

इधर पुलिस ने भी पहुंचने के बाद जली हुई गाड़ी को किनारे किया और आवागमन को शुरू कराया। औरंगाबाद के डीएम, एसपी के निर्देश पर सदर अस्पताल में घायल के इलाज की व्यवस्था की गई।

Share This Article
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *