बिहार : मुंगेर के पूर्व विधायक एवं राज्य के सहकारिता मंत्री रहे रामदेव सिंह यादव का गुरुवार की सुबह निध’न हो गया। वह 84 वर्ष के थे।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अहले सुबह हा’र्ट अ’टैक आने के बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृ’त घोषित कर दिया।
स्व. यादव 1980 से 1995 तक मुंगेर के विधायक रहे। 1990 से 1994 तक राज्य के सहकारिता मंत्री रहे। दो बार उन्होंने लोकदल एवं 1990 में जनता दल से चुनाव जीते।
वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके रिश्तेदार एवं सपा के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि स्व. यादव का अंति’म सं’स्कार शुक्रवार को किया जाएगा।
Be First to Comment