पटना : गांधी मैदान के पास गुरुवार की दोपहर में सं’दिग्ध परिस्थिति में बीबीए के छात्र की मौ’त हो गई। उसका श’व ऑटो में प’ड़ा मिला। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अभिषेक आनंद के रूप में हुई हैं।

बताया गया कि वह मूलरूप से नौबतपुर निवासी रवींद्र नाथ का इकलौता बेटा था और पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के अमरूदी गली स्थित मकान में रहकर बीबीए की पढ़ाई करता था।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन श’व लेकर चले गए हैं। गुरुवार की देर रात तक परिजनों द्वारा गांधी मैदान थाने की पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। गांधी मैदान थाने की पुलिस का कहना है कि पूछ’ताछ में परिजनों ने बताया कि वह न’शे का आ’दी था। न’शे के ओव’रडोज से भी उसकी मौ’त हो सकती है।
मृ’तक के पिता रवींद्र नाथ नौबतपुर में ही रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक बुधवार की शाम घर से निकला था लेकिन रात में लौटकर घर नहीं आया। गुरुवार की दोपहर में सूचना मिली कि वह ऑटो में मृ’त पाया गया है।
सूचना के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पिता के मुताबिक उसके शरीर में चो’ट आदि के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। अभिषेक पहले न’शा करता था। लेकिन फ़िलहाल मौ’त का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया हैं। 













Be First to Comment