मुजफ्फरपुर: रविवार सुबह बेला रोड में स्थित कुरकुरे- मैगी फैक्ट्री में बॉयलर फ’टने से एक बड़े हाद’से का रूप ले लिया है।हाद’से के दूसरे दिन एसआईटी और बेला पुलिस ने सोमवार को फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी का डीवी बॉक्स व इससे जुड़े अन्य उपकरण जब्त कर लिए हैं।
खबरों के अनुसार, हाद’से के बाद रविवार को फैक्ट्री के निरीक्षण में अलग-अलग हिस्सों में सीसीटीवी लगे हुए देखे गये थे। इसका डीवी बॉक्स फैक्ट्री के कार्यालय वाले हिस्से में पुलिस को मिला। हालांकि विस्फो’ट के बाद वहां भी काफी टूट-फूट हो चुकी है। इसमें डीवी बॉक्स में फुटेज कितना सुरक्षित होगा, इसकी जांच एक्सपर्ट से कराई जायेगी।
डीवी बॉक्स के फुटेज को पुलिस खंगालेगी। इससे विस्फोट से पहले की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। पता चलेगा कि बॉयलर में विस्फो’ट से पहले क्या हुआ था और फैक्ट्री में मौजूद ऑपरेटर व अन्य कर्मी कैसे इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे थे।
फैक्ट्री में विस्फो’ट की एफआईआर में नामजद आरोपियों के अलावा बियाडा, कारखाना निरीक्षण, बॉयलर निरीक्षण आदि कार्यों से जुड़े विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।
एसएसपी ने बताया कि एफआईआर में गै’र इरादतन ह’त्या की धारा 304 के अलावा आईपीसी की धारा 336, 337, 338, 285, 287, 427 और 308 भी लगायी गई है। ये सभी गंभीर धाराएं हैं, जिनमें 10 साल से अधिक की कठोर सजा का प्रावधान हैं।
जानकारी के अनुसार, एफआईआर में विस्फो’ट के लिए प्रारंभिक जिम्मेवारों में बॉयलर ऑपरेटर के भी नाम शामिल किये गये हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तीन बॉयलर ऑपरेटर ललन यादव, अमरनाथ साह और संदीप कुमार के जॉब कार्ड मिले हैं। हालांकि इन तीनों की मौ’त हो चुकी है।

मुज़फ़्फ़रपुर फैक्ट्री हा’दसे की सीसीटीवी डीवी जब्त, मामले की होगी जांच
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
- बेकाबू बस की टक्कर से घायल हो गए लोग, ई-रिक्शा के चालक की हालत गंभीर
- चलते-चलते नियंत्रण खो बैठी जीप, पुल से टकरा कर नीचे गिरने से ड्राइवर की मौत
- सुरक्षा जांच से भाग रही तेज रफ़्तार कार ने दो लोगों को मार दी टक्कर
- मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने घर के बाहर दो साल के रुद्राक्ष को कुचल दिया
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन की मौत, पांच जख्मी
More from BIHARMore posts in BIHAR »
- पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों का कत्ल, आरोपी पति और प्रेमिका गिरफ्तार
- भाजपा ने अपने कोटे से होने वाले संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए
- दो ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, दो जिलों से जुड़े तार, गैंग की सक्रियता आई सामने
- बारिश-तूफान के साथ बिजली गिरेगी, विभाग ने जारी किया अलर्ट
- मुंबई जाना है तो दो ट्रेनों के भरोसे की यात्रियों की सफर टिकी
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
- पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों का कत्ल, आरोपी पति और प्रेमिका गिरफ्तार
- भाजपा ने अपने कोटे से होने वाले संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए
- दो ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, दो जिलों से जुड़े तार, गैंग की सक्रियता आई सामने
- बारिश-तूफान के साथ बिजली गिरेगी, विभाग ने जारी किया अलर्ट
- मुंबई जाना है तो दो ट्रेनों के भरोसे की यात्रियों की सफर टिकी
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »
- बिहार में नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा फैसला, हुआ बदलाव
- हाईकोर्ट के बाहर जबरदस्त हंगामा, मशक्कत करनी पड़ी पुलिस को
- शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, “ड्राई डे” की सूची जारी
- विमान हादसा: 260 मौतें, अब जांच रिपोर्ट का हो रहा इंतजार
- उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध भंडारण करने पर होगी सख्त कार्रवाई
















Be First to Comment