बेतिया : नरकटियागंज की नगर पंचायत, लौरिया के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी वसन्त कुमार ने शुक्रवार को आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का घाटों पर जाकर जायजा लिया।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत में कुल छह जगहों पर छठ पूजा होती है। इनमें से जहां पर किसी प्रकार की कमी देखी जाती हैं, वहां नगर पंचायत की ओर से पूरी व्यवस्था की जाएगी। नगर पंचायत लौरिया का दर्जा वर्ष 2021 में मिला है।

इसके साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि छठ पूजा समितियों द्वारा जहां भी किसी प्रकार की कमी बतायी जाएगी, वहां नगर पंचायत मौजूद रहेंगे। साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

























Be First to Comment